DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: घोसी में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ शिलान्यास

Jehanabad News: घोसी में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ शिलान्यास
InShot_20260725_175222777

जहानाबाद/घोसी। घोसी प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को विधिवत उद्घाटन घोसी के विधायक ऋतुराज कुमार ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) का शिलान्यास भी किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

इससे समय पर उपचार उपलब्ध होने के साथ-साथ आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) जहानाबाद, जदयू के महासचिव राजीव नयन, घोसी नगर अध्यक्ष विनोद केशरी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: New Community Health Centre inaugurated in Ghosi; foundation stones laid for 10 additional Primary Health Centres.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़