DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महर्षि विद्या पीठ में प्रथम पीरियोडिक परीक्षा का परिणाम घोषित, शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Jehanabad News: महर्षि विद्या पीठ में प्रथम पीरियोडिक परीक्षा का परिणाम घोषित, शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
InShot_20260725_174747919

जहानाबाद। शहर के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रथम पीरियोडिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों और अभिभावकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिणाम प्रकाशन के साथ ही विद्यालय परिसर में शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए विद्यालय पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। विद्यालय की प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों की व्यस्त जीवनशैली के कारण कई बार बच्चों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिसका प्रभाव उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास पर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित समय बिताने, उनकी पढ़ाई में रुचि लेने तथा विद्यालय से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा, शिक्षिकाएं श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, शिक्षक हिमांशु शर्मा, आदित्य कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Results of the first periodic examination declared at Maharishi Vidya Peeth; emphasis placed on the holistic development of children during the teacher-parent meeting.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़