DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गंदे पानी की सप्लाई से वार्ड 27 और 28 के लोग परेशान, महिलाओं ने वार्ड पार्षदों संग नगर परिषद में सौंपा आवेदन।

Jehanabad News: गंदे पानी की सप्लाई से वार्ड 27 और 28 के लोग परेशान, महिलाओं ने वार्ड पार्षदों संग नगर परिषद में सौंपा आवेदन।
InShot_20260723_141549055

जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 और 28 में नल-जल योजना के तहत गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान स्थानीय लोगों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को आवेदन सौंपा। इस दौरान वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद मुश्ताक आलम और वार्ड संख्या 28 के वार्ड पार्षद मोहम्मद एहसान अहमद अपने-अपने मोहल्ले की महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ मौजूद रहे। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से घरों में नल के माध्यम से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही भोजन बनाने या अन्य घरेलू कार्यों में। उनका कहना है कि यदि इसी तरह दूषित पानी की आपूर्ति होती रही तो डायरिया, टाइफाइड समेत अन्य जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क और नाली निर्माण के दौरान कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

पाइप टूटने के कारण नाली और गंदा पानी पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। वहीं कई घरों में अब तक नल-जल योजना का पानी पहुंच ही नहीं रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि इस समस्या से अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं वार्ड पार्षद मुश्ताक आलम ने कहा कि उनके वार्ड में पानी, सड़क और नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। आवेदन सौंपने पहुंचे लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति तथा सड़क और नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Residents of Wards 27 and 28 distressed by the supply of contaminated water; women, accompanied by their ward councilors, submitted a formal request at the Municipal Council.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़