DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कला प्रशिक्षण

Jehanabad News: ‘आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कला प्रशिक्षण
InShot_20260704_160306581

जहानाबाद। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में शनिवार को शहर के दुर्गा चौक, बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए केंद्र की स्थापना के उद्देश्य तथा युवाओं के सांस्कृतिक विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। केंद्र में शास्त्रीय नृत्य की विधाओं कथक और भरतनाट्यम के साथ-साथ वादन एवं संगीत के अंतर्गत तबला, हारमोनियम, ढोलक तथा शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। केंद्र की विशेषता यह है कि यहां सभी प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

नामांकन प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित की जा रही है। प्रत्येक विषय में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु सीमा छह वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे बच्चों और युवाओं दोनों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।प्रशिक्षण केंद्र दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक दो सत्रों में संचालित होगा। पहला सत्र दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। प्रत्येक सोमवार को केंद्र बंद रहेगा, जबकि मंगलवार से रविवार तक नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।इच्छुक अभ्यर्थी जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर, जहानाबाद अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए जन्मतिथि प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड के साथ तीन पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य होंगे। उद्घाटन समारोह में अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जिले के सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: ‘Amrapali Training Centre’ inaugurated; youth to receive free art training.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़