DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टला बड़ा हादसा: काको मोड़ स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बची बड़ी दुर्घटना

Jehanabad News: टला बड़ा हादसा: काको मोड़ स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बची बड़ी दुर्घटना
InShot_20260604_094442382

जहानाबाद के काको मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सीएनजी भरवाने के बाद एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में सीएनजी भरवाने के बाद चालक गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था। इस पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने वाहन को धक्का देकर कुछ दूरी तक आगे कर दिया और चालक को मैकेनिक बुलाने की सलाह दी। इसी दौरान वाहन के चालक ने  स्टार्ट करने के प्रयास में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की आशंका के बीच गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही वाहन चालक और मालिक सुरक्षित बाहर निकल गए। पेट्रोल पंप के संचालक राकेश कुमार और उनके कर्मचारियों ने तुरंत पेट्रोल पंप पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर सीएनजी, पेट्रोल और डीजल का भंडारण है।

इसके अलावा पीछे रेलवे लाइन, नजदीक में जहानाबाद रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड होने के कारण यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला है। पेट्रोल पंप संचालक राकेश कुमार ने कहा कि यह ऊपर वाले की कृपा और सभी की सतर्कता का परिणाम है कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे सभी वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों में छोटी अग्निशमन किट रखने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर सीएनजी रिफिलिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है और अग्निशमन उपकरण हमेशा तैयार रखे जाते हैं। वहीं वाहन मालिक एमडी रहम अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने यह वाहन सेकेंड हैंड खरीदा था, जिसमें पहले से सीएनजी किट लगी हुई थी। घटना के समय वे कुछ सामान खरीदने के लिए वाहन से बाहर गए हुए थे। तभी चालक ने उन्हें सूचना दी कि वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा है। कुछ ही देर बाद उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी उन्हें भी नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी कविश बिरौल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन सीएनजी वाहनों के मालिकों को समय-समय पर सीएनजी किट और टैंक की जांच करानी चाहिए। साथ ही वाहन में छोटी अग्निशमन किट रखना भी बेहद जरूरी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। समय रहते हुई कार्रवाई ने जहानाबाद को एक बड़े हादसे से बचा लिया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Major accident averted: A car caught fire at a CNG petrol pump at Kako Mod, a major accident was averted due to the prompt action of the fire brigade.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़