DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: काको सूर्य मंदिर घाट पर आस्था का सैलाब—उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन


जहानाबाद: जिले के काको सूर्य मंदिर घाट पर चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का समापन आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया।
अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाट पर जुटने लगे। पवित्र स्नान के बाद व्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। “छठी मैया” के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ चार दिनों तक चले इस कठिन व्रत का समापन किया। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में छठ महापर्व का समापन होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और संतोष देखा गया।

Jehanabad News: A wave of faith at Kako Surya Mandir Ghat—Peaceful conclusion of the Chhath festival with offerings to the rising sun

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News