सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: छात्रा से दरिंदगी मामले में दोषियों को फांसी की सजा की मांग : डॉ. इंदु कश्यप

जहानाबाद पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार व प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने शनिवार को पीड़िता के पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
डॉ. इंदु कश्यप ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल हैवानों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक बेटी का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और संवेदनशीलता से जुड़ा है।
परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार छात्रा के शरीर पर नाखूनों के निशान और कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। बावजूद इसके, जब पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया तब वह होश में थी, फिर भी पुलिस द्वारा उसका बयान नहीं लिया जाना बेहद चिंताजनक और संदेहास्पद है।
डॉ. कश्यप ने यह भी कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों पर पटना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी मुकदमों को अभिलंब वापस लिया जाए, अन्यथा यह संविधान और कानून की आत्मा के खिलाफ होगा। इस अवसर पर लोजपा (रा) के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार, आईटी सेल के धीरज कुमार, टुनटुन कुमार, राजू सम्राट सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Jehanabad News: Demand for death penalty for the culprits in the case of brutality against the student: Dr. Indu Kashyap

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News