DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, नई जांच की मांग

Jehanabad News: गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, नई जांच की मांग
IMG_20260116_134234


जहानाबाद पटना स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़िता के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
छात्रा की मौत को लेकर पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना भी हुई हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन रिपोर्ट के बाद इस आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई भी चूक हुई है, तो उसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की नए सिरे से निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।
प्रशांत किशोर ने बताया कि वे जल्द ही पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में छात्रा को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और यदि न्याय नहीं मिला तो संविधान के दायरे में रहते हुए सभी आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाए जाएंगे।

Jehanabad News: Girls hostel student death case: Prashant Kishor meets family, demands new investigation

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़