जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जहानाबाद भाजपा जिला मंत्री रवि शेखर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नितिन नवीन जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित लोकतांत्रिक राजनीति का एक अहम पड़ाव है।
रवि शेखर ने कहा कि नितिन नवीन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से की और संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे बिहार सरकार में मंत्री हैं और साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के रूप में भी उन्होंने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि यह क्षण बिहार के लिए विशेष गौरव का दिन है, क्योंकि लंबे अरसे बाद बिहार की उर्वर राजनीतिक भूमि को केंद्रीय स्तर पर भाजपा के नेतृत्व में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। इससे न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
रवि शेखर ने बताया कि नितिन नवीन की इस नियुक्ति पर जहानाबाद भाजपा परिवार एवं युवा वर्ग में विशेष उत्साह है और सभी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए भाजपा संसदीय बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।
Jehanabad News: Workers rejoice over Nitin Naveen being made the acting national president of BJP
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












