DW Samachar – Header
BREAKING

Arwal News: अरवल की नई डीएम बनीं अभिलाषा शर्मा, UPSC में लाई थीं 68वीं रैंक

Arwal News: अरवल की नई डीएम बनीं अभिलाषा शर्मा, UPSC में लाई थीं 68वीं रैंक
IMG_20251007_120826

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। सरकार ने मंगलवार को 5 आईपीएस (IPS) और 2 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में अरवल जिले की नई जिलाधिकारी (DM) के रूप में 2017 बैच की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा को नियुक्त किया गया है।

तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में पहचान

अभिलाषा शर्मा अपनी सधी हुई कार्यशैली और निर्णायक क्षमता के लिए जानी जाती हैं। अरवल की डीएम बनाए जाने से पहले वह नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले उन्होंने जमुई की जिलाधिकारी के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य किया था।

Digital Women Trust

UPSC में 68वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS अधिकारी

अभिलाषा शर्मा ने साल 2017 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने देशभर में 68वीं रैंक हासिल की थी। यह उनका चौथा प्रयास था। तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपने को साकार किया।

हरियाणा की मूल निवासी और इंजीनियरिंग स्नातक

हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली अभिलाषा शर्मा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने 2013 में UPSC की तैयारी शुरू की थी। शुरुआती असफलताओं के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और 2017 में सफलता हासिल की।

ससुराल वालों ने दिया पूरा साथ

तैयारी के दौरान ही अभिलाषा शर्मा की शादी अंकित से हुई, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी। अभिलाषा की लगन और मेहनत को देखकर उनके पति और ससुराल वालों ने हर कदम पर उनका साथ दिया। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने चौथे प्रयास में IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

अभिलाषा शर्मा के अरवल की नई जिलाधिकारी बनने से जिले में विकास कार्यों की गति और प्रशासनिक दक्षता में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Arwal News: Abhilasha Sharma became the new DM of Arwal, had secured 68th rank in UPSC.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़