गुरु, अप्रैल 9, 2026

Jehanabad News: राजद कार्यकर्ता शशि रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब — कहा, सांसद सुरेंद्र यादव ने जहानाबाद के विकास के लिए किए करोड़ों के कार्य

अरवल की जनता के संघर्ष का मिला फल, पटना–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण को मिली स्वीकृति

जहानाबाद की राजनीति में विपक्ष और सत्ताधारी पक्ष के बीच बयानबाजी का दौर तेज़ हो गया है। राजद पार्टी के कार्यकर्ता शशि रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने विपक्ष के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर संसदीय फंड में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।

शशि रंजन ने कहा कि विपक्ष निराधार और झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम किया है और कई योजनाएँ वर्तमान में क्रियान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद सुरेंद्र यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और रेलवे के क्षेत्र में कई विकासात्मक कदम उठाए हैं।

पटना–अरवल–औरंगाबाद रेल परियोजना को मिली मंजूरी
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि पटना से अरवल होते हुए औरंगाबाद तक नई रेल लाइन निर्माण योजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 3606 करोड़ रुपये का आवंटन जारी कर दिया गया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

शशि रंजन ने कहा कि यह अरवल के लोगों की 18 वर्षों की लंबी लड़ाई और सतत संघर्ष का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने कई बार रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस योजना को मंजूरी दिलाने का आग्रह किया था। चुनाव के दौरान भी उन्होंने जनता से इस परियोजना को धरातल पर उतारने का वादा किया था।

ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना–औरंगाबाद रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। उस समय परियोजना की अनुमानित लागत 326 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 4000 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है।

इस प्रस्तावित रूट पर 14 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें विक्रम, दुल्हिन बाजार, पालीगंज, बारा, अरवल, खभैंणी, मेहंदिया, कलेर, शमशेर नगर, दाउदनगर, ओबरा और भ्रथौली शामिल हैं। इस परियोजना से अरवल, जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लगभग एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

शशि रंजन कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अरवल और जहानाबाद अब रेलवे के नक्शे पर अपनी पहचान दर्ज कराने जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा।

Jehanabad News: Silver activist Shashi Ranjan, also known as Pappu Yadav, gave a befitting reply to the opposition’s allegations, saying MP Surendra Yadav has carried out works worth crores for the development of Jehanabad.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News