DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संघ शताब्दी वर्ष पर जहानाबाद में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन

Jehanabad News: संघ शताब्दी वर्ष पर जहानाबाद में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन
IMG_20251002_193505

जहानाबाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष (1925–2025) के उपलक्ष्य में जहानाबाद गांधी मैदान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। यह वही पावन दिन है जब वर्ष 1925 में विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। 100 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए आज पुनः विजयादशमी के दिन कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ संघ की विचारधारा को साझा किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार संघ ने अपनी स्थापना से अब तक राष्ट्र निर्माण, समाज जागरण और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्य किया है। संघ ने अनुशासन, संगठन और सेवा को अपना मूल मंत्र बनाकर देशभर में करोड़ों स्वयंसेवकों को तैयार किया है। इसी क्रम में जहानाबाद नगर मंडल में भी संघ का विस्तार किया गया और एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

Digital Women Trust

इस अवसर पर भारत माता के जयघोष के साथ एक विशाल भाव रैली निकाली गई। रैली शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय कार्यकर्ताओं ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, अजीत शर्मा, भोला बाबू और रंजीत रंजन पत्रकार संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त और संगठित बनाना है। संघ हमेशा हिंदू समाज की जागरूकता और उसके हितों के लिए कार्य करता आया है और आगे भी इसी भाव से कार्य करता रहेगा।

Jehanabad News: Grand celebration of Vijayadashami festival in Jehanabad on the centenary year of the Sangh

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़