बुध, अप्रैल 8, 2026

Jehanabad News: एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जहानाबाद में हुआ वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

जहानाबाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के गयाजी वन प्रमंडल द्वारा सेवा पर्व (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अवसर पर राज्यव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद जिले के बराबर पर्यटक स्थल में विशेष वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सीढ़ी पारगण से सात घरवा गुफा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और वनकर्मियों ने मिलकर सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर 25 सितम्बर को लगभग 1000 पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में विशेष रूप से देशज और स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण, हरित क्रांति और सतत विकास के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और वनकर्मियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी जन-संवाद और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का तोहफा देगा बल्कि पर्यावरण प्रदूषण कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान ने सेवा पर्व को और भी खास बना दिया है। जहानाबाद के बराबर पर्यटक स्थल पर हुआ यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jehanabad News: Tree plantation and cleanliness drive was conducted in Jehanabad under the campaign “One tree in the name of mother”.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News