DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Delhi Ashram Scandal: दिल्ली के पॉश इलाके के आश्रम में बाबा का ‘गंदा खेल’, 17 लड़कियों ने खोला बाबा के अश्लील हरकतों का काला चिट्ठा

Delhi Ashram Scandal: Ugly Truth Exposed

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित नामी आश्रम में छात्राओं ने संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Delhi Ashram Scandal: Ugly Truth Exposed

दिल्ली के एक नामी गिरामी आश्रम में चल रहे गंदे खेल का पर्दाफाश हुआ है। यहां पढ़ने वाली 17 लड़कियों ने इस बात की खुलासा किया है। आश्रम की काली हकीकत सामने आते ही हड़कंप मच गया है और जैसे ही वहां हो रही गंदी हरकतों का राज पुलिस के सामने खोला तो सबसे पहले आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद वहां से फरार हो गया।

दरअसल वहां मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने संचालक चैतन्यानंद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ BNS की कई धाराओं में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। यह मामला दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के एक नामी आश्रम का है।
शिकायत मिलने के बाद वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इस आश्रम में दो बैच चल रहे हैं, जिनमें लगभग 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आश्रम संचालक चैतन्यानंद सरस्वती ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और संस्थान से मिले हार्ड डिस्क को भी एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं 16 पीड़िताओं के बयान अदालत (पटियाला हाउस कोर्ट) में भी दर्ज कराए गए हैं।

जबरन अश्लील हरकत करने की कोशिश

बता दें कि 4 अगस्त 2025 को पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि स्वामी चैतन्यानंद ने ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDM) कोर्स कर रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने बताया कि आरोपी स्वामी ने उनसे अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की। पीड़िताओं का आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ ने भी स्वामी का साथ दिया और छात्राओं पर दबाव बनाया कि वे उसकी मांगें मानें।

वॉर्डन पर आश्रम संचालक के मिलवाने का आरोप

छात्राओं का आरोप है कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन उन्हें आरोपी से मिलवाती थीं। सभी पीड़ित छात्राओं के बयान अदालत में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है।

संचालक की कार पर लिखा UN का फर्जी नंबर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी महंगी वॉल्वो कार पर फर्जी एंबेसी/UN का नंबर प्लेट लगाकर घूमता था। चिन्मयानंद ने अपनी वॉल्वो कार पर “39 UN 1” लिखवाया था। पुलिस ने जब इस नंबर की जांच की और यूएन से रिपोर्ट मांगी, तो पता चला कि ऐसा कोई नंबर जारी ही नहीं किया गया है। आरोपी ने खुद ही कार पर यह फर्जी नंबर लिखवा लिया था। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

आरोपी चैतन्यानंद फरार, पुलिस कर रही तलाश

बता दें कि दिल्ली के वसंत कुंज में मौजूद यह आश्रम दक्षिण भारत के एक प्रमुख आश्रम की शाखा है। दिल्ली में इसे चलाने की जिम्मेदारी आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को दी गई थी। छात्राओं के आरोपों के बाद आश्रम प्रशासन ने आरोपी को पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा और आसपास के शहरों में मिली थी। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

दिल्ली आश्रम कांड, स्वामी चैतन्यानंद, छात्राओं का बयान, यौन शोषण मामला, वसंत कुंज आश्रम

Delhi Ashram Scandal

Swami Chaitanyanand case

Vasant Kunj Ashram news

Delhi sexual harassment case

Ashram girls molestation

Fake UN car number Delhi

Chaitanyanand absconding

Delhi police investigation ashram

Students harassment in Delhi

Delhi Ashram controversy

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News