जहानाबाद। आगामी 22 अगस्त को बोधगया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आयोजित होने वाली विराट जनसभा को सफल बनाने के लिए जहानाबाद में NDA कार्यकर्ताओं की एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री व जहानाबाद के प्रभारी मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा, पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी, विधायक श्री अभिराम शर्मा, राज्य बीस सूत्री सदस्य श्री चंदन सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी सहित NDA गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष, जदयू नेता श्री निरंजन केशव प्रिंस तथा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि “यह जनसभा बिहार के विकास और खुशहाली का नया अध्याय जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सभा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी।”
विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे बिहार के हर कोने में यह संदेश पहुँचाएँ कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए क्या प्रयास किए हैं।
पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी ने जनसभा को “सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि बिहार के लोगों की सशक्त आवाज” बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर न छोड़ें। वहीं, राज्य बीस सूत्री सदस्य श्री चंदन सिंह ने कहा कि यह आयोजन बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई कि जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हों और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँचें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया।
मीडिया से बातचीत में जहानाबाद के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि “22 तारीख को गया में प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यक्रम है, उसी को लेकर यह बैठक की गई है।” वहीं, जब राहुल गांधी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।”
Jehanabad News: Preparation meeting of NDA workers in Jehanabad for the success of the massive public meeting of Prime Minister and Chief Minister in Bodh Gaya
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












