DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संस्कार भारती दक्षिण प्रान्त: जहानाबाद इकाई का गठन, डॉ. एस के सुनील बने अध्यक्ष

Jehanabad News: संस्कार भारती दक्षिण प्रान्त: जहानाबाद इकाई का गठन, डॉ. एस के सुनील बने अध्यक्ष
IMG_20250820_211041

जहानाबाद संस्कार भारती दक्षिण प्रान्त के तत्वावधान में 19 अगस्त 2025 को मीट ऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जहानाबाद इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रान्त महामंत्री संजय कुमार पोदार एवं मंत्री विकास कुमार मिश्र की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर संजय कुमार पोदार ने डॉ. एस के सुनील को जहानाबाद इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष – अमित कुणाल, महामंत्री – डॉ. मानसी सिंह, मंत्री – राणा वीरेंद्र सिंह एवं बरुण कुमार, कोषाध्यक्ष – रंगनाथ पाण्डेय, मंचीय कला – विवेक कुमार, लोक कला – सावित्री सुमन तथा कला धरोहर – अमित कुमार को दायित्व सौंपा गया। वहीं, संतोष कुमार एवं निरंजन कुमार प्रिंस को संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

Digital Women Trust

बैठक के उपरांत संजय कुमार पोदार एवं विकास कुमार मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एस के सुनील ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संस्कार भारती के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और इकाई को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। वहीं, महामंत्री डॉ. मानसी सिंह ने कहा कि “मैं अभी आधी सफल हुई हूँ, पूर्ण सफलता तब मानूँगी जब जहानाबाद में संस्कार भारती का परचम लहरेगा।”

जहानाबाद में संस्कार भारती की इकाई का गठन शहरवासियों के लिए गर्व का विषय बना है। स्थानीय नागरिकों ने नवनिर्वाचित इकाई को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह संगठन क्षेत्र में कला, संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jehanabad News: Sanskar Bharti South Province: Jehanabad unit formed, Dr. S.K. Sunil becomes president

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़