DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शहर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, दर्जनों पत्रकार सम्मानित

Jehanabad News: शहर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, दर्जनों पत्रकार सम्मानित
IMG_20250817_181446

जहानाबाद स्थानीय समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. अभिराम सिंह के द्वारा एरोड्रम स्थित PPPS विद्यालय के सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र/शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित गणमान्यों ने कहा कि पत्रकार समाज का आयना होते हैं। वे जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हैं। पत्रकारों को सम्मानित करने से न केवल उनका हौसला बढ़ता है, बल्कि उनकी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का भाव भी मजबूत होता है।

Digital Women Trust

विद्यालय के संचालक डॉ. अभिराम सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकारों का संघर्ष बहुत बड़ा होता है, लेकिन उन्हें वह मान-सम्मान अक्सर नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने बताया कि—
“जब मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, उस समय जहानाबाद के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने मुझे सहयोग दिया। आज मैं जिस मुकाम पर हूँ, उसमें पत्रकारों की बड़ी भूमिका है। इसलिए हर वर्ष मेरा संकल्प रहता है कि विद्यालय परिसर में इस तरह का छोटा सा आयोजन कर पत्रकारों को सम्मानित किया जाए।”

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार जनता की आवाज होते हैं और वे हर परिस्थिति में जमीनी स्तर पर समाज की सच्चाई सामने लाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का कार्य बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण है, जिसमें निश्चित समय सीमा नहीं होती, बावजूद इसके पत्रकार अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

सम्मान पाकर पत्रकारों ने आयोजकों का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।

Jehanabad News: Journalist felicitation ceremony organized in the city, dozens of journalists honored

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़