DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद में 71 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण

Jehanabad News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद में 71 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण
IMG_20250813_130824

जहानाबाद सदर अस्पताल जहानाबाद के GNM क्लासरूम प्रांगण में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिकल एवं अल्ट्रासाउंड एसोसिएशन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी जहानाबाद, सिविल सर्जन, टीबी प्रभारी, डीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग और एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिले के 71 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। प्रत्येक बास्केट में 3 किलो चावल, 1.5 किलो मसूर दाल, 2.5 किलो आटा, 500 एमएल सरसों तेल और 1 किलो चना शामिल था। इसके अलावा बाला जी डायग्नोस्टिक एंड इमेजिन की ओर से 10 अतिरिक्त फूड बास्केट भी प्रदान किए गए, जिसकी घोषणा संस्थान के मालिक ओम प्रकाश ने की।

Digital Women Trust

जिले के सभी लैबोरेटरी और अल्ट्रासाउंड संचालकों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। वरिष्ठ टेक्नोलॉजिस्ट नवल शंकर सिंह ने डीडीसी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं जहानाबाद अल्ट्रासाउंड एसोसिएशन के सचिव उपेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन का सम्मान किया। प्रसिद्ध टेक्नोलॉजिस्ट संजीव कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

आयोजन का नेतृत्व ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने किया। जिला सचिव सह ट्रेजरार रणविजय बाघेल ने विशेष योगदान देते हुए बताया कि अगले महीने फूड बास्केट की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी और अगले छह महीने तक मरीजों को यह सहायता दोनों एसोसिएशनों द्वारा निरंतर प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य चंचल कुमार, अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Jehanabad News: Distribution of food baskets to 71 patients in Jehanabad under Prime Minister TB Free India Campaign

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़