DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बारिश में भी थमा नहीं देशभक्ति का ज्वार, जहानाबाद में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा

Jehanabad News: बारिश में भी थमा नहीं देशभक्ति का ज्वार, जहानाबाद में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा
IMG_20250813_122045

जहानाबाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहानाबाद में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। आसमान से मूसलाधार बारिश हो रही थी, लेकिन तिरंगे के प्रति युवाओं का जोश और सम्मान बारिश से भीगने के बजाय और प्रबल हो उठा। इसी उमंग के साथ लगभग एक किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई, जिसने हर किसी का दिल गर्व से भर दिया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे विक्रम कुमार ने कहा, “हमारे लिए तिरंगे का सम्मान सबसे ऊपर है, चाहे मौसम कैसा भी हो। जहानाबाद के युवाओं ने साबित कर दिया कि देशप्रेम किसी भी बाधा से बड़ा है।”

इस यात्रा में नवीन केमिस्ट्री के छात्र, मानस विद्यालय और बाल विद्या मंदिर के बच्चे, साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने युवाओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जहानाबाद के युवाओं ने इतिहास रचा है। समाजसेवी मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला जी ने कहा कि जहानाबाद के लोगों में हर मुश्किल कार्य करने की ताकत है और युवाओं ने इसे कर दिखाया।

बारिश में भीगी सड़कों पर यह उत्साही काफिला शहर की मुख्य सड़कों से गुजरा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन ने माहौल को और जीवंत बना दिया।

प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करेंगे। तिरंगा यात्रा का समापन गांधी मैदान में हुआ, जहाँ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर इस अद्वितीय आयोजन को देश के नाम समर्पित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी कुंदन शर्मा, श्याम कुमार, बिट्टू किंग, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, जिला संयोजक सुरजीत कुमार, शुभांकर कुमार, अनूप कुमार, शुभम गुप्ता, नवीन शंकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jehanabad News: The wave of patriotism did not stop even in the rain, a 1 km long grand tricolor yatra took place in Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़