DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आखिर कब तक जलजमाव जैसी समस्या के लिए करना होगा सड़क जाम

पक्की सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, समाधान की मांग जहानाबाद: बीते कुछ हफ्ते पूर्व हीं जल जमाव और गंदे पानी की वजह से जिला के काको प्रखंड में डायरिया फैलने की खबर सामने आई थी। जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जिले से जलजमाव की समस्या को … Read more

Jehanabad News- Villagers' anger erupted, Block roads in Shakurabad for Continuous Waterlogging

पक्की सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, समाधान की मांग

जहानाबाद: बीते कुछ हफ्ते पूर्व हीं जल जमाव और गंदे पानी की वजह से जिला के काको प्रखंड में डायरिया फैलने की खबर सामने आई थी। जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जिले से जलजमाव की समस्या को दूर करने का आदेश दिया था। लेकिन आज उसी जल जमाव की समस्या को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन और प्रतिनिधियों के कानों तक अपनी बात पहुचाने के लिए ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा।

Digital Women Trust

आपको बता दें कि जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित पिंजौर गांव में ग्रामीण लगातार जल जमाव की समस्या को लेकर परेशान रह रहे थे। अधिकारियों और प्रशासन से भी शिकायत कर चुके थे लेकिन हर जगह उन्हें निराशा हाथ लगी। ग्रामीणों ने सड़क पर लगातार जलजमाव की समस्या को लेकर शकुराबाद-जहानाबाद  मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अनुसार गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल से गुजरने वाली पक्की सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। नाली निर्माण न होने की वजह से यह पानी निकल नहीं पाता, जिसके चलते ग्रामीणों को बीमारी, दुर्गंध की समस्या के साथ साथ आवागमन की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसमें स्कूली बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते से स्कूली बच्चे रोजाना गुजरते हैं लेकिन पानी भरे रहने के कारण उनका स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी घर से निकलना दुश्वार हो गया है।

ग्रामीण लगा रहे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि— “सड़क तो बना दी गई, लेकिन नाली का निर्माण नहीं किया गया। यही वजह है कि सड़क हमेशा पानी में डूबी रहती है। चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन जनता की समस्या सुनने को नहीं आता।”

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं बताते, तब तक वे सड़क जाम हटाने वाले नहीं हैं। फिलहाल इस मामले पर न तो प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही किसी स्थानीय नेता या प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Jehanabad News: Villagers’ anger erupted, Block roads in Shakurabad for Continuous Waterlogging

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़