रतनी: प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हसनपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशुराम प्रसाद की आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गननकुरा निवासी प्रशुराम प्रसाद प्राथमिक विद्यालय हसनपुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। जिनकी पटना के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान आज म॑गलवार को सुबह करीब नौ बजे निधन हो गया। उनकी निधन की खबर ज्योंहि प्रखंड शिक्षा विभाग को जानकारी मिली, तो पुरे प्रखंड के शिक्षकों में मातम छा गया एवं शोक की लहर दौड़ पड़ी।
वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौधरी ने बताया कि प्रशुराम प्रसाद एक सुलझे हुए तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहा करते थे। उनके आकस्मिक निधन से प्रखंड शिक्षा विभाग में काफी क्षती पहुंची है। वही बी आर पी बिनोद कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशुराम जी शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उनके निधन की खबर प्राप्त होते ही शिक्षकों में काफी निराशा व्याप्त हो गया है।
हालांकि उन्होंने बताया कि निधन की खबर पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में शोक प्रकट किया गया है। वही उन्होंने बताया कि प्रशुराम जी बीते तीन दिनों से बिमार थे,जिनका इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, जहां उन्होंने आज म॑गलवार को करीब नौ बजे अ॑तिम सांस लेने की बात कही गई है। शोक व्यक्त करने वाले शिक्षक उमेश कुमार,कवि॑द्र कुमार, शकूराबाद मध्य विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अन॑त कुमार,मो उमेर आलम,मो जूवैद अ॑सारी, सहित दर्जनों शिक्षाकर्मियों ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु इश्वर से प्रार्थना किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












