DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: भवन निर्माण के लिए चन्द्रवंशी समाजसेवी की हुई बैठक

जहानाबाद अंतर्गत हुलासगंज में निर्माणाधीन जरासंध भवन का दौरा आँल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन चन्द्रवंशी भी शामिल रहें। उन्होंने भवन के कमिटी सदस्यों से मुलाकात कर भवन के निर्माण पर चर्चा किया, उनके कार्यों को सराहा और भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया।
मौके पर संगठन के जहानाबाद टीम की ओर से जिलाध्यक्ष सियाराम चन्द्रवंशी ने तत्कालीन आर्थिक सहयोग दिया, और भवन के निर्माण में यथासंभव सहयोग करने की बात कही। स्थानीय कमिटी ने बताया कि भवन क्षेत्र को विस्तार इस तरह किया जाएगा जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग कर सकेंगे। इस दौरान संगठन के महिला टीम से ज्योति चन्द्रवंशी, ललिता चन्द्रवंशी, जहानाबाद टीम से संयोजक बंटी कुमार चंद्रवंशी, सचिव धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष विकाश कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार चंद्रवंशी, सदस्य राज चन्द्रवंशी, रविन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी, अर्जुन चन्द्रवंशी, रोहित चन्द्रवंशी, राकेश चन्द्रवंशी व अन्य समाजसेवी शामिल रहें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News