DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महादलित समुदाय के सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा

Jehanabad News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महादलित समुदाय के सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
IMG-20250310-WA0118

जहानाबाद: मोदनगंज प्रखंड के अंतर्गत जहानाबाद ग्राम स्वराज समिति घोषि द्वारा संचालित “जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन” एवं अंधेरी हिल्स, जर्मनी के सहयोग से महादलित समुदाय, विशेष रूप से मुसहर समुदाय के समेकित विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं लाभुक वर्ग के साथ एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बाल संरक्षण इकाई, जहानाबाद की सहायक निदेशक माला कुमारी, श्रम विभाग के मृत्युंजय कुमार झा, बंधुगंज पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य कुमारी हेमा, कस्तूरबा विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रूबी रंजन, एवं संस्था के सचिव राम शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Digital Women Trust

संस्था के सचिव राम शंकर शर्मा ने परियोजना के छह प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें बाल श्रम उन्मूलन, बाल व्यापार एवं बाल विवाह मुक्त जिला बनाने, अनौपचारिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, एवं आजीविका प्रोत्साहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पहलुओं पर कार्य कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सहायक निदेशक माला कुमारी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे बाल विवाह एवं बाल श्रम को रोकने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, “यदि एक बेटी शिक्षित होती है, तो तीन परिवार आगे बढ़ते हैं।” उन्होंने बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने को सशक्तिकरण का परिणाम बताया।

बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने की पहल

मुखिया प्रदीप कुमार ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और उनके हक के लिए उन्हें जागरूक करने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि 31 मार्च 2025 से पहले बंधुगंज पंचायत को बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त बनाया जाएगा, जिसके लिए ग्राम स्वराज समिति घोषि के सहयोग से कार्य किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण के लिए शपथ ग्रहण एवं खेल प्रतियोगिता

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण एवं अत्याचार से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में योजना प्रबंधक राजीव रंजन, शत्रुघ्न कुमार, पवन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। अंत में संस्था की कार्यकर्ता सनी परवीन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़