DW Samachar – Header
BREAKING

Video: इंडिया की जीत का जश्न मना रहे दो समुदाय महू में भिड़े, हिंसा के दौरान दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़

Video: इंडिया की जीत का जश्न मना रहे दो समुदाय महू में भिड़े, हिंसा के दौरान दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़
Violence erupts in Indore's Mhow after India's victory in Champions Trophy 2025

अधिकांश मौकों पर देखा गया है कि देश में कोई जश्न या कोई खास मौका हो जब कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाता है। रविवार शाम को चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर मिली टीम इंडिया को मिली जीत के बाद पूरे देश भर में खुशियों और जश्न का माहौल था। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर के पास शहर महू में दो समुदाय छोटी सी बात पर आपस में ही भिड़ गए। जिसके बाद महू में टीम इंडिया की जीत का जश्न फीका हो गया । चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने इतिहास रचा, तो वहीं इसका जश्न मनाने के लिए कुछ लोग शहर में जुलूस निकालने लगे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। भारत की जीत के बाद जश्न मनाने उतरे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है।

भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पथराव के बाद बढ़ा विवाद जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे।

Digital Women Trust

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी करीब 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। पत्ती बाजार क्षेत्र में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधेलाल के घर में आग लगाई। बतख मोहल्ले में एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाई। पांच से छह लोगों के घायल हो गए। बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक क्षेत्र में लाठीचार्ज किया। पत्ती बाजार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़