DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जनता दरबार में 66 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निष्पादन का डीएम ने दीये आदेश

जिला अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 66 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना,व्यावसायिक ऋण,अनुदान राशि, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी … Read more

Jehanabad News 66 applications received in DM's Janata Darbar

जिला अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 66 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना,व्यावसायिक ऋण,अनुदान राशि, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, , राशन कार्ड एवं अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित परिवाद आए ।

आज के जनता दरबार में आवेदक विकास कुमार सिंह व्यावसायिक ऋण के लिए, अशोक कुमार ने दाखिल खारिज के लिए ,नीति देवी ने अनुग्रह अनुदान राशि के लिए, दौलती देवी ने भूमि विवाद के लिए, अशोक कुमार शर्मा ने परिमार्जन के लिए, राम कुमार ने योजना भुगतान राशि के लिए, चिंटू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु, नन्द लाल दस ने अतिक्रमण हटाने के लिए, बसंत कुमार द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक के लिए एवं अन्य परिवादियों ने संबंधित मामले के निराकरण के लिए आवेदन दिया ।

Digital Women Trust

जनता दरबार में आए सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता द्वारा पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके।

जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

https://hindibylines.wpcomstaging.com/2025/02/28/unique-initiative-of-ramesh-choubey-of-jehanabad-a-source-of-employment-along-with-environmental-protection/

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़