DW Samachar – Header
BREAKING

महाकुंभ में नहाती महिलाओं की अश्लील वीडियो ओर तस्वीरें बेच रहे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन, कई FIR दर्ज

महाकुंभ में नहाती महिलाओं की अश्लील वीडियो ओर तस्वीरें बेच रहे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन, कई FIR दर्ज
Grand Conclusion of Mahakumbh 2025: CM Yogi to Lead Closing Ceremony
Action Taken Against Social Media Accounts Selling Obscene Videos and Photos of Women Bathing at Mahakumbh; Multiple FIRs Filed
Action Taken Against Social Media Accounts Selling Obscene Videos and Photos of Women Bathing at Mahakumbh; Multiple FIRs Filed

एक ओर जहां पूरा विश्व और देश महाकुंभ स्नान कर अपनी आस्था का परिचय दे रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं इस पावन अवसर पर स्नान करते हुए महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट कर रहे है और बेच रहे हैं।
हाल हीं में कई ऐसी वीडियो ओर तस्वीरों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। महाकुंभ में स्नान करतीं महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें टेलीग्राम पर बिक्री के लिए डालने का एक सनसनीखेज खबर आई है। ऐसी तस्वीरों को #प्रयागराज और #महाकुंभ के नाम से सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा है। संगम में लगभग प्रत्येक दिन 50 लाख से अधिक लोग स्नान कर रहे हैं, ऐसे में किस व्यक्ति के मोबाइल से ऐसी वीडियो और तस्वीर बनाई जा रही है इसका पता लगा पाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।
फिलहाल मेला कोतवाली पुलिस ने एक टेलीग्राम चैनल पर केस दर्ज किया है। वहीं, स्नान करतीं महिलाओं के अभद्र वीडियो पोस्ट करने पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मुकदमा लिखा गया है।

इस मामले में साइबर सेल के हेड कांस्टेबल विंध्याचल यादव की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम चैनल के एक अकाउंट से महाकुंभ में आईं महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलने के वीडियो व तस्वीरें साझा करने की बात पता लगी। कुछ तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट बेचने के लिए टीजर के रूप में भी इस्तेमाल किया गया था। इस पोस्ट में cctv channel 11 नाम के टेलीग्राम चैनल का स्क्रीनशॉट भी लगाया गया था, जिसमें 1999 रुपये की मेंबरशिप लेने पर महिलाओं के स्नान के वीडियो देने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। कुंभ में अब तक सोशल मीडिया से संबंधित 12 FIR दर्ज की जा चुकी है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़