DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एमडीए अभियान में चार लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरियारोधी दवा

Jehanabad News: एमडीए अभियान में चार लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरियारोधी दवा
IMG-20250219-WA0175
Jehanabad News: More than four lakh people consumed anti-filarial medicine in MDA campaign

जिला का कवरेज 34%, दस लाख से अधिक आबादी को खिलानी है दवा

जहानाबाद, 19 फरवरी: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का कार्य तेज़ी से जारी है। हालांकि, कई स्थानों पर लोग दवा सेवन से इंकार कर रहे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी समझा-बुझाकर दवा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से संबंधित जानकारी मिलने के बाद कई लोग दवा सेवन के लिए तैयार भी हो रहे हैं।

Digital Women Trust

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि दवा सेवन से इंकार करने वाले लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और अभियान को गति दी जा रही है। अब तक चार लाख आठ हजार 373 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है, जो कुल लक्षित आबादी का 34% है। जिले में कुल 10,68,030 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में मरीज हितधारक मंच के सदस्य भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शिक्षक, वार्ड पार्षद, मुखिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, जो स्वयं दवा सेवन कर दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।

मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत, साधुग्राम में मरीज हितधारक मंच की सदस्य विलासमित्र बबीता देवी ने स्वयं दवा का सेवन कर गांव के 30 घरों में 170 से अधिक लोगों को फाइलेरिया की गंभीरता के बारे में बताया और दवा सेवन कराया।

स्वास्थ्य विभाग का सतत अनुश्रवण

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है। क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य कर्मी दवा सेवन को सुनिश्चित कर रहे हैं और रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल विभाग के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में रोजाना शाम को बैठकें हो रही हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सभी आवश्यक डेटा को सुकृत्य ऐप पर अपलोड किया जा रहा है ताकि अभियान की प्रगति को सही ढंग से मॉनिटर किया जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़