DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: प्रो. चन्द्रिका प्रसाद यादव के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर

Jehanabad News: Prof. Wave of mourning in education world due to demise of Chandrika Prasad Yadav

जहानाबाद, 19 फरवरी 2025: बिहार के मदनमोहन मालवीय के नाम से सुविख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी एवं शिक्षा जगत के शिल्पकार प्रो. डॉ. चन्द्रिका प्रसाद यादव के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं हम (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा) नेता अशोक कुमार “प्रियदर्शी” ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि प्रो. यादव का योगदान शिक्षा एवं समाज के लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने जहानाबाद जैसे पिछड़े जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान की और इसे बिहार ही नहीं, पूरे देश में एक नई पहचान दिलाई।

प्रियदर्शी ने कहा, “प्रो. यादव आम जनजीवन से जुड़े एक सरल, सुलभ और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी विद्वता और सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।”

उनके निधन से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News