सोम, अप्रैल 13, 2026

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की साख पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘गंदा’, अब तक गिरफ्तारी नहीं

YouTuber Ranveer Allahbadia Faces Scrutiny – Supreme Court Calls It ‘Dirty,’ No Arrest Yet
YouTuber Ranveer Allahbadia Faces Scrutiny – Supreme Court Calls It ‘Dirty,’ No Arrest Yet

YouTuber Ranveer Allahbadia Faces Scrutiny – Supreme Court Calls It ‘Dirty,’ No Arrest Yet

देश में कहावत है, इंसान जितना तेजी से उठता है उतना ही तेजी से जमीन पर भी गिरता है। सरल शब्दों में कहें तो अर्श से फर्श पर आने में देर नहीं लगती है। आज हम बताने जा रहे हैं देश में एक ऐसे गंदे युवा के बारे में जो करीब 10-12 दिनों पहले तक देश भर में युवाओं के बीच अच्छा-खासा लोकप्रिय (आइकॉन) हुआ करता था। इस युवा ने सोशल मीडिया शो के दौरान अपनी बोलने की स्टाइल (प्रेजेंटेशन) से देश भर में खास जगह भी बना ली थी। इसका नाम है यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया। इसी महीने 7 फरवरी तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 8 फरवरी को लाइव प्रसारित इंडियाज गॉट लेटेंट शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया पेरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक करना महंगा पड़ गया। जिसकी पूरा देश भर में कड़ी प्रक्रियाएं सामने आईं । यहीं से यूट्यूबर रणवीर के पतन की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र, असम, केंद्र सरकार यहां तक सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। इसके साथ रणवीर अलाहबादिया के किए गए अशोभनीय मजाक पर देशभर के लोगों ने इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। अब हालात यह हो गई है कि एक समय लोकप्रिय यूट्यूबर देशभर में छुपा हुआ घूम रहा है।

सबसे खास बात यह है कि कई लोगों ने इसका साथ भी छोड़ दिया है। बस गनीमत यह रही कि अभी तक रणवीर अलाहबादिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आने वाले दिनों में संभव है कि पुलिस इसे गिरफ्तार भी कर सकती है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से भी इसको कोई राहत नहीं मिली। देशभर के लोगों में गुस्सा और सुप्रीम कोर्ट के सख्त एक्शन के बाद उम्मीद की जा सकती है कि ऐसे बेहूदगी भरे शो पेश करने वाले अन्य यूट्यूबरों को भी एक सख्त संदेश और सीख भी मिली है। यूट्यूबर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा- इनके दिमाग में गंदगी है । केंद्र से एक्शन लेने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट मामले में रणवीर अलाहबादिया की याचिका पर सुनवाई की। रणवीर ने देशभर में दर्ज एफआईआर को क्लब करने और गिरफ्तारी से राहत मांग की थी। अदालत ने अलाहबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी, लेकिन फटकार लगाते हुए कहा आपके कमेंट की भाषा विकृत और दिमाग गंदा है। इससे अभिभावक ही नहीं, बेटियां और बहनें भी शर्मसार हुईं। केंद्र सरकार ने अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल से कहा, ऐसे यू-ट्यूबर्स के मामले सामने आ रहे हैं, क्या केंद्र सरकार कुछ करना चाहती है। अगर वे खुद ही कुछ करते हैं तो बहुत अच्छी बात है, वरना हम यहां गैप नहीं छोड़ सकते।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

रणवीर अलाहबादिया के अश्लील कमेंट को लेकर देशभर में कई एफआईआर दर्ज हुई–

बता दें कि रणवीर अलाहबादिया के अश्लील कमेंट को लेकर देशभर में कई एफआईआर दर्ज हुई थीं। इसके खिलाफ यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में 14 फरवरी को याचिका दायर की थी। तब कोर्ट ने कहा था कि एक-दो दिन में उनकी याचिका पर सुनवाई की जाएगी। अलाहबादिया की तरफ से वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अपने मुवक्किल की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी, क्योंकि असम पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को समन भेजा था। बता दें कि 8 फरवरी को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अलाहाबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछे थे। इस शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता है। इस शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस शो में पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जिनका जिक्र दैनिक भास्कर यहां नहीं कर सकता है। समय रैना के इस शो के हर एपिसोड को यूट्यूब पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं।

समय को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता है। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता है।रणवीर के इस सवाल के क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वायरल वीडियो पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। असम से लेकर जयपुर तक रणवीर अलाहबादिया पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News