DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 28 गांवों से गुजरेगा हाई-स्पीड ट्रैक

Jehanabad News: जहानाबाद में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 28 गांवों से गुजरेगा हाई-स्पीड ट्रैक
Bullet Train to Run in Jehanabad High-Speed Track to Pass Through 28 Villages, Journey to Be Faster
Bullet Train to Run in Jehanabad High-Speed Track to Pass Through 28 Villages, Journey to Be Faster
Bullet Train to Run in Jehanabad: High-Speed Track to Pass Through 28 Villages, Journey to Be Faster


बिहार के जहानाबाद में जल्द ही हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSC) ने रूट चार्ट जारी कर दिया है, जिसमें बताया गया है कि ट्रेन जहानाबाद के 28 गांवों से होकर गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत 29.70 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जो जापानी तकनीक से निर्मित होगा।

गांव-गांव हो रहा सर्वे, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

तिला कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड की टीम पूरे क्षेत्र में सर्वेक्षण कर रही है। विशेषज्ञ गांवों में जाकर बुलेट ट्रेन के रास्ते में आने वाले घरों और पक्के निर्माणों का डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। सर्वे पूरा होते ही इस साल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे निर्माण कार्य की राह साफ होगी।

Digital Women Trust

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, हावड़ा सिर्फ दो घंटे में

इस हाई-स्पीड ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे जहानाबाद से हावड़ा की 657 किलोमीटर की दूरी महज दो घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी। ट्रेन जापानी तकनीक से बने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी, जिससे यात्रियों को हाई-स्पीड सफर का अनुभव मिलेगा।

Bullet Train to Run in Jehanabad High-Speed Track to Pass Through 28 Villages, Journey to Be Faster

जहानाबाद के इन 28 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन जिले के शादीपुर, देवरा, मिल्की, जैतिपुर कुरवा, बिशुनपुर ओकरी, चरूई, मोहम्मदपुर अब्दाल, किस रामपुर, पेवता, गंधार, बंधुगंज, शाहपुर, कोरमन, समरबांड, भारथु, डमौआ, नंदना, डुमरी, शर्मा, सिसरा, गिंजी, कैरवा, सुकियामा, नरमा, बौरी, डिहुरी, तिर्रा, और ढोल बिगहा गांवों से होकर गुजरेगी।

बिहार में पांच बुलेट ट्रेन स्टेशन, जहानाबाद भी शामिल

वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत बिहार में पांच बड़े स्टेशन बनाए जाएंगे।
पहले चरण में: बक्सर, पटना और गया में स्टेशन बनेंगे।
दूसरे चरण में: आरा और जहानाबाद में स्टेशन तैयार किए जाएंगे।

बुलेट ट्रेन से बदलेगी जहानाबाद की सूरत

यह प्रोजेक्ट बिहार में आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग की शुरुआत करेगा। जहानाबाद और इसके आसपास के इलाकों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलने से यातायात, व्यापार और पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। जापानी तकनीक पर आधारित यह ट्रेन परियोजना बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

🚄 तेजी से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन, तेजी से बढ़ता बिहार!

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़