रवि, अप्रैल 5, 2026

जयपुर के कोचिंग संस्थान में जहरीली गैस से कई छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Toxic Gas Leak at Jaipur Coaching Institute Leaves Several Female Students Unconscious, Admitted to Hospital

राजस्थान के जयपुर के गोपालपुरा इलाके में एक कोचिंग संस्थान में जहरीली गैस फैलने से 12 छात्राएं बेहोश होने का मामला सामने आया है। इनमें से सात छात्राओं को सोमानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो आईसीयू में गंभीर स्थिति में हैं।

क्या है मामला:

दरअसल, जयपुर के कोचिंग क्षेत्र में उत्कर्ष कोचिंग में दुर्गंधयुक्त गैस फैलने से करीब 12 छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीछे नाले से जहरीली गैस फैलने की खबर है। सात छात्रों को सोमानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने बताया कि दो छात्र आईसीयू में हैं।

जानकारी के अनुसार अज्ञात जहर का मामला सामने आया है। पांच छात्राओं को मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं इस घटना पर महेश नगर थाने की एसएचओ कविता शर्मा ने बताया कि कोचिंग की सभी खिड़कियां बंद थीं। क्लास के दौरान दरवाजा भी बंद था। कोचिंग में जहरीली गैस का कोई उपकरण नहीं है और गैस पाइपलाइन भी नहीं है। ऐसे में यह तेज गंध कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे छात्र नेता निर्मल चौधरी और कोचिंग संचालकों के बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सभी छात्रा खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News