दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की चौथी और आखिरी लिस्ट आ गई है। इसमें 38 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। आम आदमी पार्टी ने बुराड़ी से संजीव झा, बादली से अजेश यादव, रिठाला से मोहिंदर गोयल, बवाना से जय भगवान, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत,नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन, शालीमार बाग से बंदना कुमारी, शकूरबस्ती से सत्येंद्र कुमार जैन, त्रिनगर से प्रीति तोमर, वजीरपुर से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है।



वहीं, सदर बाजार से सोम दत्ता, मटिया महल से शोएब इकबाल, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, करोल बाग से विशेष रवि को टिकट मिला है। मोती नगर से शिव चरण गोयल,राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला, हरिनगर से राजकुमार ढिल्लों, तिलक नगर से जनरैल सिंह, विकासपुरी से महेंद्र यादव, उत्तम नगर से पोष बालियान, द्वारका से विनय मिश्रा,दिल्ली कैंटोनमेंट से वीरेंद्र सिंह कादियान को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, आरके पुरम से प्रमिला टोकस, महरौली से नरेश यादव, अंबेडकर नगर से अजय दत्त, संगम विहार से दिनेश मोंगिया, तुगलकाबाद से साईं राम, ओखला से अमानतुल्लाह खां, कोंडली से कुलदीप कुमार, बाबरपुर से गोपाल राय और गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।चौथी लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा गायब है। उनके पास ना सीएम चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और न दिल्ली के लिए कोई विजन है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है केजरीवाल हटाओ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















