DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पंचमोहल्ला गिलान पर पुलिस की छापेमारी: 100 लीटर शराब और 35 पुड़िया स्मैक बरामद, मां-बेटे गिरफ्तार

Police raid on Panchmohalla Gilan: 100 liters of liquor and 35 smack recovered, mother and son arrested

जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पंचमोहल्ला गिलान में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक घर पर छापेमारी करते हुए 100 लीटर अवैध शराब और 35 पुड़िया स्मैक बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं और 8 से 10 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। गिरफ्तार मां-बेटे से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार को खत्म करने के अभियान का हिस्सा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News