
(MRF, Zomato, Palan-G, Rajray Securex इत्यादि हेतु 1500 से अधिक रिक्तियां )
जिला नियोजन पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा नियोजन संबंधी सूचना जारी की गई है।जहानाबाद जिले में 16 दिसंबर, 2024 को स्थानीय गांधी मैदान में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 25 कंपनी/ नियोजक भाग ले रहे हैं, जिसमें MRF, Zomato, Palan-G, Rajray Securex इत्यादि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। नियोजन मेले में 1500 रिक्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक दिवसीय नियोजन मेला गांधी मैदान, जहानाबाद में दिनांक 16.12.2024 के प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। चयन हेतु उम्मीदवारो का NCS Portal पर निबंधन अनिवार्य है एवं जॉब कैम्प में सारी प्रक्रिया नि: शुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी, 16 दिसंबर 2024 को समय 10:30 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक, गांधी मैदान, जहानाबाद में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में सभी आवश्यक कागजातो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












