DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सदर प्रखंड से 25 बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन

25 child scientists selected from Sadar block

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय परियोजनाओं का हुआ प्रस्तुतिकरण

बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण का आयोजन शनिवार को राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रश्मि रेखा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौधरी, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवी और प्राचार्या रेणु कुमारी संयुक्त रूप से किया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिलता है। जिला पदाधिकारी के प्रेरणा और मार्गदर्शन में प्रखंड स्तर के कार्यक्रमों में पूरे जिले में 800 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया यह एक रिकॉर्ड है। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया विद्यालय की प्राचार्या ने शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
परियोजनाओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें एस एस कालेज के प्रो. प्रवीण दीपक, राजीव रंजन सिंह जैव प्रौद्योगिकी विभाग, एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद, डॉ. विभीषण कुमार,भूगोल विभाग, एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद, पवन कुमार, सुप्रिया शर्मा, अरुण कुमार, कुमारी सिम्मी, शशिधर गुप्ता, आशुतोष कुमार और अंजनी कुमार उपाध्याय शामिल थे। कार्यक्रम में साइंस फॉर सोसाइटी के जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा, संयुक्त समन्वयक पंकज कुमार, शैक्षणिक समन्वयक डॉ. उदय शंकर मिश्र, और पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र , विक्रम कुमार की सक्रिय भागीदारी रही।
जिला संयोजक ललित शंकर ने बताया कि कुल 168 परियोजनाओं प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों से आयी थी जिनमें चयनित 25 बाल वैज्ञानिक अपनी परियोजनाओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन साइंस फॉर सोसाइटी, बिहार द्वारा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद और बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News