DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

काको: कायनात टीम लखनऊ के लिए रवाना, 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करेगी बिहार का प्रतिनिधित्व

Kako: Kainat team leaves for Lucknow, will represent Bihar in the 25th international conference.

जहानाबाद जिले के काको स्थित कायनात स्कूल की टीम 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन स्टूडेंट्स क्वालिटी सर्कल्स (ICSQC 2024) में भाग लेने के लिए बिहार से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन वर्ल्ड काउंसिल ऑफ टोटल एक्सीलेंस इन एजुकेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर कायनात स्कूल के संचालक शकील अहमद काकवी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा, “यह हमारे जिले और बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारी टीम इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।”

कायनात टीम के प्रतिभागियों को लेकर स्थानीय लोगों और स्कूल परिवार में उत्साह का माहौल है। इस यात्रा को लेकर सभी ने टीम को शुभ यात्रा और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News