DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar: शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन आज, इन मुद्दों में सरकार को फिर घेरेंगे महागठबंधन के विधायक

**Bihar: Winter Session Concludes Today, Mahagathbandhan MLAs to Target Government on Key Issues**

बिहार शीतकालीन सत्र का आज शुक्रवार को आखिरी दिन है। इससे पहले कल गुरुवार को विधानसभा में काफी हंगामा हुआ था। सदन में पहले स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष के विधायाकों ने हंगामा किया। फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कह दिया कि विपक्ष के विधायकों की हवा निकल गई। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी पर जा बैठे। महागठबंधन विधायकों के हंगामे के बीच राजद नेता की इस करतूत पर सत्ताधारी विधायक भी हंगामा करने लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

प्रश्नोत्तर काल से सदन की कार्यवाही की शुरुआत

जानकारी है कि आज के सत्र में विपक्ष के विधायक, जमीन सर्वे, स्मार्ट मीटर, वक्फ बिल संशोधन, 65 फीसदी आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इधर, सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी। पहले अल्प सूचित और तारांकित सवाल दिए जाएंगे। सदन के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प भी लिए जाएंगे। दोपहर में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। आसार लगाए जा रहे हैं कि आज के भी सत्र में हंगामें होने वाले हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News