DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मोदनगंज और हुलासगंज में बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का सफल आयोजन

Successful organization of children’s science research program in Modanganj and Hulasganj.

मोदनगंज से 4 तथा हुलासगंज में 5 बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन

जहानाबाद साइंस फ़ॉर सोसायटी के तत्वावधान में बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 के तहत गुरुवार को मोदनगंज और हुलासगंज प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोनों प्रखंडों में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रस्तुत किया। मोदनगंज प्रखंड के आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से कुल 35 परियोजनाएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 3 परियोजनाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आयोजन में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, शैक्षणिक समन्वयक उदय शंकर मिश्रा, और सह समन्वयक पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में कुमारी सिम्मी, शशि कुमार, कृष्णा मुरारी, राजीव रंजन, और सुबोध कुमार सिंह ने परियोजनाओं का मूल्यांकन कर चयनित योजनाओं की घोषणा की।
हुलासगंज प्रखंड में बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय, बौरी में किया गया। कुल 39 परियोजनाएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 5 योजनाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। निर्णायक मंडल में अरुण कुमार, अजीत कुमार, वेंकटेश कुमार, और रश्मि श्रीवास्तव शामिल थे। जिला संयोजक ललित शंकर ने बताया कि जिला पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी प्रखंडों में प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। शनिवार को जहानाबाद सदर प्रखंड का आयोजन होगा। सभी चयनित परियोजनाएँ जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुत की जाएंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News