DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी खत्म, चुनाव के चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर नहीं बन सकी सहमति

Deadlock Over Maharashtra CM Post as Assembly Term Ends

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के चार दिन बाद भी कौन बनेगा मुख्यमंत्री अभी तक तय नहीं हो पाया है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल बढ़ी हुई है। वहीं मंगलवार को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने अगली सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार 26 नवंबर को समाप्त हो गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन को एकतरफा बहुमत दिया है। महायुति ने 288 में से 236 सीटें जीतीं। नतीजे घोषित होने के चार दिन बाद भी राज्य के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस कायम है।

भाजपा इस बार शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया नहीं चाहती है। भाजपा हाईकमान के इस फैसले के बाद एकनाथ शिंदे नाराज भी बताए जा रहे हैं। महायुति के नेताओं में अब तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एक तरह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक उन्हें फिर से सीएम बनाने की मांग कर रहे है, तो वहीँ दूसरी ओर बीजेपी आलाकमान देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहता है।

राजधानी दिल्ली में फैसला किया गया कि भाजपा महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर भेजेगी, जो विधायकों से राय लेकर मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं दिल्ली से बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने एकनाथ शिंदे से फोन पर फडणवीस के अगले मुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद 26 नवंबर को काफी कोशिशों के बाद भी एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देना पड़ा। अगले दो दिन में बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम मुंबई जाएगी जिसमे देवेंद्र फडणवीस को नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने को राजी नहीं होते हैं तो उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। फिर एकनाथ की जगह शिवसेना से कोई और उपमुख्यमंत्री बन सकता है। महाराष्ट्र में इस हफ्ते के अंत तक नई सरकार गठन हो सकता है। शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस बीच, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि पार्टी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने यह कहते हुए सियासी माहौल को गरमा दिया है कि बीजेपी ने तय कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही एकनाथ शिंदे को केंद्र में ले आने की सलाह दी है। भाजपा के एक नेता ने इस बात पर जोर दिया कि विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा करने में जल्दबाजी नहीं करेगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News