DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद किसानों को मिले 200 यूनिट बिजली मुफ्त विधान पार्षद ने उठाई मांग

Jehanabad farmers get 200 units of free electricity, Legislative Councilor raised demand

पंचायत प्रतिनिथियों को मिले चापाकल जैसी योजना को चयनित करने का अधिकार – रिंकू यादव

जहानाबाद ।विधान पार्षद नागेंद्र कुमार उर्फ रिंकू ने विधान परिषद में किसानों व गरीब परिवार के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग की है। इसके साथ-साथ उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के हित में सवाल करते हुए सरकार से चापाकल लगाने की योजना में अधिकारियों की संलिप्तता को समाप्त कर ग्राम सभा को यह अधिकार देने की मांग की है।उन्होंने विधान परिषद में कहा कि सभी योजनाएं जब जिलाधिकारी ही करेंगे तो पंचायत के प्रतिनिधि क्या करेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में चापाकल लगाने को लेकर किसी अधिकारी के अनुशंसा नहीं होनी चाहिए।बल्कि इसके लिए ग्राम सभा का आयोजन कर वार्ड सदस्य तय करें कि कहां और किस स्थान पर चापाकल लगना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री से इस पर तत्काल अमल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि गांव की समस्या से पूरी तरह परिचित होते हैं। ऐसे में उन्हें पता है कि किस टोले में पेयजल की समस्या है। ग्राम सभा में मौजूद लोगों की सहमति से जब चापाकल पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लगाए जाएंगे तो सही लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा। दूसरी ओर विधान पार्षद ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की समस्या को उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में गलत रीडिंग आने से लोगों को अधिक बिजली बिल देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वोल्टेज स्थिर नहीं होता है तो स्मार्ट मीटर सही रीडिंग नहीं दे पता है। इसका खामियाजा आम लोग भूकत रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। उन्होंने किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से बिजली का दर है उहसे वे लोग काफी परेशान है। अब स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया भी आ गई है। ऐसे में उनकी समस्याओं को कम करने के लिए गरीब परिवार तथा किसानों के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त सरकार को देनी चाहिए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News