
भारत के अरबपतियों में से एक एस्सार ग्रुप के सह-संस्थापक शशि रुइया अब इस दुनिया में नहीं रहे। शशि रुइया ने 81 साल की उम्र में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
इस बात की जानकारी शशि रुइया के भाई रवि रुइया और परिवार के सदस्यों ने दी है। इस दुख समाचार की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि, “”गहरे दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि रुइया और एस्सार परिवार के संरक्षक श्री शशिकांत रुइया का निधन हो गया है।
वह 81 वर्ष के थे। सामुदायिक उत्थान और परोपकार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ, उन्होंने एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हुए लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनका विनम्रता, गर्मजोशी और हर किसी से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें वास्तव में एक असाधारण नेता बना दिया।”
रुइया के निधन पर परिवार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शशिकांत रुइया की असाधारण विरासत हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक बनी रहेगी, क्योंकि हम उनकी दृष्टि का सम्मान करते हैं और उन मूल्यों को कायम रखना जारी रखेंगे, जिनका शशि रुइया ने पोषित और समर्थन किया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















