DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

बिहार में पैक्स के पहले चरण का मतदान आज, राज्य के 6286 पैक्सों पर आज होगी वोटिंग

First Phase of PACS Elections in Bihar Begins Today

बिहार में आज पैक्स चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। राज्य के 6286 पैक्सों में चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और यह शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।
बता दें कि यह पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 38 जिलों के 137 प्रखंड के 1550 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी। इनमें सबसे अधिक पटना जिले के आठ प्रखंडों के 78 पैक्स में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में सबसे कम तीन प्रखंड के 13 पैक्स चुनाव के लिए मतदान हो रहे।

पटना में बनाया गया कंट्रोल रूम

वहीं लखीसराय मुंगेर और जमुई के उग्रवाद प्रभावित प्रखंडों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक हीं वोटिंग होगी। खास बात यह है कि मतदान के दिन ही मतगणना होगी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसके संबंध में निर्णय लेने का अधिकार सभी जिलाधिकारी को दिया है। हालांकि प्राधिकारी इसकी मॉनिटरिंग जरूर कर रहा है। इसके लिए पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। चुनाव के दिन दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन पदाधिकारी को छोड़कर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News