
जहानाबाद नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, जहानाबाद का निरीक्षण सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई माला कुमारी, शिक्षा विभाग के डीपीओ दिनेश पासवान, सिविल सर्जन जहानाबाद, जे.जे.बी. के सदस्य, एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने संस्थान के कामकाज और साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया, जिससे वे संतुष्ट और प्रसन्न हुए।
संस्थान की उपलब्धियों की सराहना
सहायक निदेशक माला कुमारी ने बताया कि नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, जो राज्य बाल संरक्षण समिति पटना द्वारा निर्देशित है, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखरेख और संरक्षण का काम कर रहा है। इसमें 10 बच्चों के आवासन की क्षमता है। संस्थान के प्रयासों से अब तक एक बच्चे को दंपति को गोद दिया गया है, और नौ बच्चों को उनके माता-पिता को रिस्टोर किया गया है।
सिविल सर्जन की प्रशंसा
सिविल सर्जन ने संस्था के सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था बच्चों की देखभाल में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। यहाँ 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए उचित आवास की व्यवस्था है और बच्चों को नियमानुसार गोद दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
मौके पर उपस्थित अधिकारीगण
निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र मेहता, समन्वयक रागिनी कुमारी, चाइल्ड एजुकेटर-सह-सामाजिक कार्यकर्ता हरिशंकर कुमार, नर्स प्रतिमा, और आया रेनू, अंजली, सोनी उपस्थित रहीं।
यह निरीक्षण नन्हे कदम संस्थान के सकारात्मक प्रयासों और उसकी कार्यकुशलता को बल देने का अवसर बना।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












