
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बन गए हैं। सोमवार दोपहर दीपम सेट ने राजधानी देहरादून में नए डीजीपी के रूप में जॉइनिंग कर ली है। गृह सचिव शैलेश बगौली ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिनव कुमार को पद से हटाया गया। उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के तौर पर स्थाई तैनाती को लेकर पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।


आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ केंद्र में आईजी आईटीबीपी के पद पर तैनात थे। उसके बाद वह एसएसबी में एडीजी के पद पर तैनात रहे।दीपम सेठ मूलतः यूपी के रहने वाले है और उनकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में हुई है। वे उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के कप्तान और राज्यपाल के एडीसी भी रह चुके है। दीपम सेठ अविभाजित यूपी में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल सुपरीटेंडेंट फ पुलिस के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह आगरा के नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
#WATCH | Dehradun: IPS officer Deepam Seth takes charge as the new Director General of Police of Uttarakhand pic.twitter.com/TTkZlhBoIr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 25, 2024
वह उत्तराखंड के गठन के बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर एडिशनल सेक्रट्री होम, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी के महानिरीक्षक और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ लॉ एंड ऑर्डर समेत तमाम पदों पर काम कर चुके हैं। दीपम सेठ केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे। 21 नवंबर को सचिव गृह शैलेश बगोली ने केंद्र को पत्र लिखकर वरिष्ठ आइपीएस दीपम सेठ को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसचिव संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












