DW Samachar – Header
BREAKING

संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर भड़की हिंसा के बाद कब तक चार लोगों की मौत, इंटरनेट और स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 घंटे के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं ।संभल जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर … Read more

Violence Erupts Over Mosque Survey in Sambhal: Four Dead, Internet and Educational Institutions Shut Down
Violence Erupts Over Mosque Survey in Sambhal: Four Dead, Internet and Educational Institutions Shut Down
Violence Erupts Over Mosque Survey in Sambhal: Four Dead, Internet and Educational Institutions Shut Down

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 घंटे के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं ।संभल जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। हिंसा के बाद 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

बता दें कि रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान एसपी के पीआरओ, सीओ और कोतवाल समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, बार-बार समझाने के बाद भी भीड़ के शांत न होने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठीचार्ज कर दिया। करीब ढाई घंटे चली हिंसा के दौरान भीड़ में शामिल तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति ने देर रात दम तोड़ दिया। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक और घायल की हालत गंभीर बनी है। .

Digital Women Trust

पुलिस ने दो महिलाओं समेत 21 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, जामा मस्जिद के बाहर बवाल के दौरान ही पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच सर्वे टीम को जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकाला। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह 7 बजे जामा मस्जिद में सर्वे के लिए टीम पहुंची थी। इसके बाद देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई। इतने में अलग अलग दिशाओं से आए उपद्रवी तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग पथराव और फायरिंग करने लगे। हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना एक साजिश के तहत अंजाम दी गई। इसके लिए अराजक तत्वों ने पहले से तैयारी कर रखी थी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़