DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: सरकार के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

Jehanabad: Secondary teachers union demonstrated against the government

सरकार की ट्रांसफर प्रक्रिया के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया है।


जहानाबाद माध्यमिक शिक्षक संघ ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ सैकड़ो शिक्षक शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मसाल जुलूस का नेतृत्व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए नई नियुक्ति पत्र निर्गत करना व पदस्थापित विद्यालय से त्यागपत्र देकर विरमन पत्र लेकर नए विद्यालय में योगदान करा जिला बदर करने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। हम सभी तमाम शिक्षक साथी नई नियुक्ति पत्र नहीं लेने का विरोध मसाल जुलूस के माध्यम से कर रहे हैं और हम सभी नई नियुक्ति पत्र नहीं लेने का संकल्प लिया है। सरकार के शिक्षा विभाग मनमाने ढंग से पुराने नियमों को निरस्त कर हम शिक्षकों को प्रताड़ित करने के लिए बार-बार नए नियम बनाने की प्रक्रिया कर रही है। इस नियम के विरोध में हम सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एकजुट होकर सरकार को पुरजोर विरोध करेंगे। वर्तमान में स्कूल के समय सारणी परिवर्तन मुख्यमंत्री के विधान मंडल में घोषणा के बावजूद भी नहीं होना शिक्षा विभाग की तानाशाही दर्शाता है। शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 10 अनुमंडल का ऑप्शन मांगना मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है। जो शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास किए हैं उन्हें जिले से बाहर करने की साजिश की जा रही है जो अन्याय पूर्ण है। सक्षमता उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों को सेव निरंतर का लाभ मिलना चाहिए शेष नियोजित शिक्षकों को भी कलबद्ध प्रोन्नति मिलनी चाहिए जोकि सरकार इन सभी चीजों से असंवेदनशील है। इन सभी तथ्यों के खिलाफ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना के आवाहन पर 28 नवंबर 2024 को विधान मंडल के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News