
जहानाबाद के गांधी मैदान के समीप स्थित कोऑपरेटिव बैंक परिसर में शनिवार शाम को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रमुख पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ट पत्रकार संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जिले के प्रमुख संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों को सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार पूरे वर्ष समाज की हर छोटी-बड़ी खबर को सामने लाने में अपना बहुमूल्य समय देते हैं, चाहे वह नेता हों या समाज का बुद्धिजीवी वर्ग। इसके बावजूद, पत्रकारों को सम्मान देने या उनकी कड़ी मेहनत को सराहने के लिए अक्सर कोई शुभकामना संदेश भी नहीं भेजा जाता। वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि हमें अपनी उपयोगिता खुद ही साबित करनी होगी ताकि लोगों को हमारी याद केवल खबरों के प्रकाशन के समय न आए, बल्कि पत्रकार दिवस पर भी याद की जाए।
समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिले के पत्रकारों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग को भी बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन समुहित भोज के साथ हुआ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












