
महापरिवर्तन आंदोलन कोई राजनीतिक दल या सामाजिक संस्था का प्रयास नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो समाज और राजनीति में व्याप्त गंदगी को समाप्त कर बिहार के एक जिले जहानाबाद का रूप बदलने की दिशा में है। यह अभियान सिर्फ सड़क और गलियों की सफाई का नहीं, बल्कि समाज के हर स्तर पर सुधार की कोशिश है। जहानाबाद में वाद-विवाद, केस-मुकदमा, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, जातिवाद, पार्टीवाद, शराब के प्रभाव और चुनावी स्वार्थ से छुटकारा पाने का यह संकल्प है।
महापरिवर्तन आंदोलन का उद्देश्य समाज और राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार, गंदगी और कुरीतियों को साफ करना है। यह लड़ाई केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि जहानाबाद जिले की पूरी जनता की है। अगर हम यह लड़ाई हार गए तो भविष्य में यह अवसर शायद फिर न मिले। हम सभी को जागरूक होकर इस मुहिम में भाग लेना होगा, अन्यथा भविष्य और भी बदतर हो सकता है।
यह आंदोलन न तो किसी राजनीतिक दल का हिस्सा है और न ही कोई मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह एक सामाजिक और राजनीतिक क्रांति का प्रतीक है। पिछले 75 सालों में यह स्पष्ट हो चुका है कि न तो कोई राजनीतिक दल और न ही कोई नेता बिहार का उद्धार कर सकता। अब समय आ गया है कि जनता खुद अपनी तक़दीर बदलने के लिए सामने आए। हमें अपनी मातृभूमि से जो कुछ मिला है, अब उसका कर्ज चुकाने का वक्त है।
आइए, हम सभी मिलकर जहानाबाद को एक आदर्श जिला बनाएं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी दयनीय स्थिति को समझें, जागें और जागरूक करें। यही समय है, जब हम अपने जिले का उद्धार कर एक नए बिहार की नींव रखें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












