
धनबाद: ढुल्लू महतो के कभी खासम खास रहे मुन्ना यादव बुधवार 6 नवंबर को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बाघमारा से सपा प्रत्याशी सूरज महतो को समर्थन करने का ऐलान किया। प्रत्याशी सूरज महतो ने अपने प्रधान कार्यालय कांको में श्री यादव को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि श्री यादव के संगठन में शामिल होने से पार्टी बाघमारा में मजबूत होगी तथा जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। मालूम हो कि छात्र राजनीति से उपजे मुन्ना यादव की बाघमारा व कतरास की राजनीति में अच्छी पकड़ थी। उन्होंने ने 2014 के विधानसभा चुनाव में निवर्तमान बाघमारा के विधायक एवं वर्तमान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को पूरे तनमन से साथ दिया था। लेकिन किन्हें कारणों से श्री यादव ढुल्लू महतो से पूरी तरह अलग हो गए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












