मंगल, अप्रैल 14, 2026

माटीगढ़ा, लूतीपहाड़ी, नदखुरकी पंचायत के विभिन्‍न मोहल्लों, टोलों और कालोनियों में चला सपा प्रत्याशी का संघन जनसंपर्क अभियान

Consolidation public relations campaign of SP candidate conducted in various localities, hamlets and colonies of Matigadha, Lutipahadi, Nadkhurki Panchayat.

बदलाव का समय, साइकिल, छाप देखकर दबाना है बटन:सूरज महतो

धनबाद: कतरास समाजवादी पार्टी के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सूरज महतो ने संघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ा, लूतीपहाड़ी, नदखुरकी पंचायत के विभिन्‍न मोहल्लों, टोलों और कालोनियों का भ्रमण किया। इस बीच श्री महतो घर-घर जाकर चुनाव चिन्ह साइकिल छाप क्रम संख्‍या 7 पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी श्री महतो का जगह-जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े के साथ चल रहे श्री महतो के कारवां में सैंकड़ों समर्थक उनका साथ दे रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान श्री महतो को युवा, बुजुर्ग, महिला समेत सभी वर्ग के लोग भरपूर साथ व समर्थन देने का भरोसा दिया। श्री महतो सभी को हांथ जोड़कर साइकिल छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को अधिक से अधिक संख्‍या में मतदाता करने घरों से निकलें और मतदान करें। यह बदलाव और अपने बच्चों के भविष्‍य को गढ़ने का समय है। यह मौका किसी भी कीमत में नहीं चुकना है और ना ही कोई गलती करनी है। उन्होंने कहा कि मतदान के समय कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। पूरे विवेक और चुनाव चिन्ह साइकिल छाप, क्रम संख्‍या 7 को ध्‍यान से देखकर बटन दबाना है। श्री महतो ने कहा कि मतदान के दिन कोई अगर आप लोगों को बरगलाता है तो तुरंत इसकी सूचना हमारे लोगों को दें, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी तरह का चुक का मतलत पांच साल फिर से पीछे चला जाना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News